फ़ॉलोअर

सोमवार, 23 फ़रवरी 2009

अंतरिक्ष से आई शकरकंद !


इस ट्रे में भरी जो लाल शकरकंद आप देख रहे हैं, इन्हें अंतरिक्ष ले लाया गया है। जी हां, भुनी हुई सोंधी शकरकंद का स्वाद तो हम सबने चखा होगा, लेकिन ये शकरकंद थोड़ी अलग है। क्योंकि इन्हें एक प्रयोग के तहत अंतरिक्ष में बोया गया था और फिर इसके कंद को काटकर पृथ्वी पर उगाया गया। फिर अंतरिक्ष में शून्य गुरुत्वाकर्षण के माहौल में उगी शकरकंद और धरती पर उगी शकरकंद की गुणवत्ता जांची परखी गई। ये काम अमेरिका की अलाबामा टस्केजी यूनिवर्सिटी के जी.डब्लू. गार्वर एग्रीकल्चरल एक्सपेरीमेंट स्टेशन में एक प्रयोग के तहत किया गया। जिसमें सबसे पहले स्पेस शटल कोलंबिया के साथ जुलाई 1999 में शकरकंद अंतरिक्ष भेजी गई। फिर इन्हें अंतरिक्ष में उगाया गया और इनके कंद के टुकड़े धरती पर भेजे गए। इस तरह धरती और अंतरिक्ष में एकसाथ शकरकंद उगाई गई। इस प्रयोग का मकसद लंबी अवधि के लिए अंतरिक्ष के सफर पर जाने वाले अंतरिक्षयात्रियों के लिए खाने-पीने का इंतजाम करना था। इस प्रयोग के नतीजे अभी हाल ही में प्रकाशित किए गए हैं। जिनके मुताबिक अंतरिक्ष में उगी शकरकंद धरती वाली शकरकंद के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़िया और पौष्टिक थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें